जौनपुर : भेदभाव के साथ काम कर रही है भाजपा सरकार- सजंय लाठर
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 बीते 1 सप्ताह से लगातार जनपद में हो रही हत्याओं को लेकर प्रदेश का माहौल गर्म है। सोमवार को जौनपुर पहुंचे नेता विरोधी दल विधान परिषद संजय लाठर ने जनपद में विगत दिनों हुई हत्याओं के सिलसिले में मृतक के घर जाकर घटना की जानकारी ली। डाक बंगले में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की जो दुर्घटना धर्मापुर ब्लॉक व जलालपुर ब्लॉक में हुआ है उसमें क्षेत्रीय लोगों गांव जनमानस से ही पता चला है कि दोनों घटनाएं पुलिस प्रशासन के लापरवाही से घटी पुलिस को सूचना सही समय पर क्षेत्रीय जनता ने दिया मगर पुलिस की लापरवाही के वजह से लोगो को जान चली गयी।
वहीं धर्मापुर की घटना तो अचरज भरी है जो मुख्य अभियुक्त है वे महीनों के अंदर तीन घटनाएं कर चुके है लेकिन पुलिस ने एक भी कार्रवाई नहीं किया क्योंकि वह भाजपा के क्षेत्रीय पूर्व विधायक के संरक्षण मे गुंडागर्दी करता है। उसके ऊपर अगर पहले पुलिस कार्रवाई किया होता तो आज बादल यादव पहलवान की बीच बाजार में चाकू से हत्या नहीं होती। पुलिस प्रशासन और शासन पूर्ण रूप से फेल है कानून व्यवस्था फेल है। आज भाजपा सरकार जात देखकर लोगों के ऊपर कार्रवाई कर रही है वहीं पुलिस के मिलीभगत व सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा घटना के बाद सरकारी संपत्ति एंबुलेंस जला दिया तोड़फोड़ किया गया और वहीं निर्दोष धर्मापुर के प्रधान जय हिंद यादव व गांव के 9 लोगों को फर्जी ढंग से जेल भेज दिया गया।
गांव मे पुलिस के डर से आज भी लोग घर मे नहीं है जब गांव मे लोग नहीं रहेंगे तो हत्या पर पर्दा पड जायेगा। हम यहां पूरी सूचना लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को घटना से अवगत कराने का काम करेंगे और दोनों सदनों में इस मुद्दे को मजबूती से उठाकर दोषी पुलिस कर्मचारियों को सजा दिलाने का काम करेंगे और निर्दोष बंद लोगों को छुड़वाने का काम करेंगे और दोषी को सजा दिलाएंगे। साथ ही उन्होंने यह मांग किया कि जिन अपराधियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है क्या उनके भी घर बाबा का बुलडोजर चलेगा यदि सबके लिए एक समान व्यवस्था है तो इन दोषियों के खिलाफ भी बुलडोजर की कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना के लिए पूरी तरह से वहां के स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन जिम्मेदार है।