जौनपुर : मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की गई माँ दुर्गा की प्रतिमा

जौनपुर : मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की गई माँ दुर्गा की प्रतिमा

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                   नगर के सेंट थॉमस रोड स्थित प्राइमरी पाठशाला के प्रागंण में जय माँ दुर्गा पूजा समिति के भक्तों ने आरती तथा मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। सर्वप्रथम पंडाल के पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के साथ माता की आरती गाँव के पूर्व प्रधान धीरेन्द्र यादव द्वारा संपन्न कराई।
आपको बताते चलें कि इस पंडाल की यह खासियत रही है कि इस पंडाल की सजावट में सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।पिछले दो सालों से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण दुर्गा प्रतिमा की स्थापना नहीं की जा सकी थी। मगर इस साल भक्तों ने पूरी लगन से फिर से मूर्ति की स्थापना कर पूरा प्रांगण भक्ति मय कर दिया। आयोजन समिति के सदस्य उमा प्रजापति ने बताया कि पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण मूर्ति स्थापित नहीं की गई थी, मगर माँ दुर्गा की कृपा से इस वर्ष सभी कुछ सही है इसलिए समिति के सभी सदस्यों तथा जनसमुदाय के सहयोग से और माता रानी की कृपा से यह पंडाल फिर से सजाया जा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि कुछ वर्ष पूर्व हमारे इस पंडाल को पुरस्कृत भी किया जा चुका है, इस वर्ष भी हम लोगो की कोशिश यही रहेगी कि पुरस्कार की दौड़ में हम जरूर शामिल हो। इस अवसर पर भादी ग्राम सभा के पूर्व प्रधान धीरेन्द्र यादव, पशु चिकित्सक डॉ आलोक सिंह,अगर्दी प्रसाद यादव आईटीआई के प्रबंधक राजेश कुमार यादव, उमा प्रजापति, सुभाष भारती, योगगुरु बालयोगी करन, नुरुल हसन, नईम अहमद एवं कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
Previous articleभारत विकास परिषद ने किया राष्ट्रपिता बापू एंव शास्त्री जी को नमन
Next articleमुलायम की तबीयत बिगड़ी, मेदांता के आईसीयू में शिफ्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?