जौनपुर : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

# फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज के तत्वावधान में हुआ आयोजन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज तालीमाबाद सबरहद में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोविड नियमों का विशेष ध्यान रखा गया।मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए मताधिकार पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने अपने मत के अधिकार से किसी भी दशा में वंचित न होने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करें। पास पड़ोस के लोगों को भी मताधिकार के पालन करने को प्रेरित करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एखलाक अहमद, डाॅ. इमरान, जियाउद्दीन व अध्यक्षता कर रहे अबदुल्ला एडवोकेट ने भी संबोधित किया। स्वयं सेवकों में सत्यम यादव, शाहनवाज़, संदीप कुमार, मो. सैफ आदि ने मतदाता जागरूकता पर गीत, ग़ज़ल व भाषण प्रस्तुत किया वहीं स्वयं सेविकाओं ने पोस्टर, रंगोली, मेंहदी कला के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

अंत में प्राचार्य डाॅ. तबरेज आलम ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।इस मौके पर प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. निजामुद्दीन, डाॅ. राकेश सिंह, डाॅ. अमित गुप्ता, सूर्य प्रकाश यादव, खुर्शीद हसन, डाॅ. शिव प्रसाद, ओमप्रकाश चौरसिया, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : अराजकतत्वो ने लगाई आग, तीन छप्पर जलकर खाक
Next articleरवि शंकर वर्मा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?