जौनपुर : मतदाता जागरूकता के लिए मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित

जौनपुर : मतदाता जागरूकता के लिए मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में रविवार को विकास खण्ड शाहगंज में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के बीच मतदाता जागरूकता मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। ब्लाक के 148 विद्यालयों के अन्तर्गत 16 न्याय पंचायत में दो-दो न्याय पंचायत को मिलाकर 8 टीम बनाई गई है। सर सैय्यद अहमद इन्टर कालेज सबरहद के मैदान पर टूर्नामेंट का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज राजीव कुमार यादव ने फीता काट कर उपस्थित लोगों को मतदाता की शपथ दिलाकर किया।
उदघाटन मैच मेहरावां खलीलपुर का भादी जमदहां न्याय पंचायत के बीच खेला गया। जिसमें मेहरावां खलीलपुर ने मैच जीत लिया। मेहरावां खलीलपुर ने 8 विकेट पर 92 रन बनाए, जवाब में भादी जमदहां की टीम 61 रन पर ही आल आउट हो गई। मैन आफ द मैच प्रकाश कुमार रहे जिन्होंने 26 रन बनाकर दो विकेट लिए।
दूसरा मैच पाराकमाल बड़ागांव का मानीकलां बरंगी न्याय पंचायत के बीच खेला गया। पाराकमाल बड़ागांव की टीम ने 9 विकेट पर 61 रन बनाए, जवाब में मानीकलां बरंगी की टीम ने 4 विकेट पर 63 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। मैन आफ द मैच दिनेश प्रजापति रहें, जिन्होंने 15 रन बनाए व 3 विकेट लिए। मैच 10-10 ओवर के खेला गया।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने कहा कि बेहतर स्वास्थ के खेल का जीवन में बहुत महत्व है लेकिन इस मतदाता जागरूकता क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य मतदाताओं को 7 मार्च को मतदान करने के लिए जागरुक व प्रेरित करना है। जिससे अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जौनपुर का मतदान प्रतिशत बढ़े, और एक मजबूत लोकतंत्र वाली बेहतर सरकार का गठन हो। आगे उन्होंने उपस्थित लोगों को शत् प्रतिशत मतदान करने हेतु तथा दूसरों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए संकल्प दिलाया। कमेन्ट्री लोकेश मौर्य व संजीत जायसवाल ने किया। स्कोर्र सुजीत सोनकर रहें वहीं अम्पायर की जिम्मेदारी संदीप सिंह, लल्लन प्रसाद, प्रकाश यादव ने निभाई।
Previous articleजौनपुर : जनता आम आदमी पार्टी की ओर आस भरी नजरों से देख रही है- मुन्ना
Next articleआईये जानते हैं बजट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी और उसका इतिहास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?