जौनपुर : मनीषा सोनी ने दिया कांग्रेस पार्टी से दी इस्तीफा, थामा बीजेपी का दामन

जौनपुर : मनीषा सोनी ने दिया कांग्रेस पार्टी से दी इस्तीफा, थामा बीजेपी का दामन

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 विधानसभा चुनाव शुरू होते ही नेताओ के दल और दिल बदलने का मौसम आ जाता है। ऐसे में स्थानीय कस्बा के बभनौटी मोहल्ला निवासी कांग्रेस नेत्री रही मनीषा सोनी ने कांग्रेस छोड़कर घर वापिसी करते बीजेपी में शामिल हो गयी। बीजेपी के युवा नेता मण्डल महामंत्री व सभासद मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने सदस्यता ग्रहण कराया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के ऊपर आरोप भी लगाया है।

आपको बता दे मनीषा सोनी ने अपना राजनीति कैरियर की शुरुआत 1988 से बीजेपी से शुरुआत की थी। लेकिन सन 2000 में नगर निकाय चुनाव में सभासद के टिकट नाराज़ होने बाद कांग्रेस का दामन थाम ली  थी। इस दौरान लगभग दो दशक तक उन्होंने कांग्रेस के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन की। जिसमें 2003 में नगर अध्यक्ष कांग्रेस (महिला प्रकोष्ठ) खेतासराय, 2006 में कांग्रेस सिंबल ने नगर निकाय की चुनाव लड़ी, 2007 में प्रस्तावित (महिला प्रकोष्ठ) की जिला अध्यक्ष रही, 2010 में विकास खण्ड रानीसराय आजमगढ़ की बी.आर.ओ. पद पर नियुक्त हुई, 2011 में महिला प्रकोष्ठ के जिला सचिव की जिम्मेदारी निभा चुकी है।

लेकिन उन्होंने ने कांग्रेस पार्टी के ऊपर भेदभाव व तवज्जो ने देने का आरोप लगाते हुए बताया की विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मुझे जनता के बीच लम्बा चौड़ा वादा कराया था। जिसको पूरा नहीं कर पाएं। इसके बाद कार्यकर्त्ताओं से दूर रहे हमेशा क्षेत्र से बाहर रहे है। इससे नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी व सभी दायित्वों से इस्तीफा देकर घर वापिसी करते हुए रविवार को बीजेपी जॉइन कर ली। उन्होंने बताया कि बीजेपी मेरा पुराना घर है। मैं घर वापिसी की हूँ अब आजीवन बीजेपी में रहते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करूंगी। उन्होंने बीजेपी के राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव व सभासद मनीष गुप्ता का विशेष आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित की।
Previous articleजौनपुर : पोटरिया ने हसनपुर को पराजित कर जीता खिताब
Next articleजौनपुर : चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत से स्वजनो में कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?