जौनपुर : मन की बात कार्यक्रम सुनकर गदगद हुए भाजपाई
# मन की बात कार्यक्रम के 90वें एपिसोड को सम्बोधित किये प्रधानमंत्री
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में 90वें एपिसोड को सम्बोधित किया। जिसको स्थानीय भाजपा बैठकर सुना। मन की बात कार्यक्रम पीएम की बात सुनकर भाजपाई गदगद हो गए। मन की बात सुनने का कार्यक्रम का आयोजन युवा भाजपा नेता मनीष कुमार गुप्ता (सभासद) के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कस्बा स्थित संजय इंजीनियरिंग वर्कशॉप पर रविवार की सुबह पीएम की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए और पीएम मोदी की मन की बात को सुना। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में इमरजेंसी को याद करते हुए कहा कि जब देश अपनी आज़ादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है, तो आपातकाल के उस भयावह दौर को भी हमें कभी भी भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी भूलना नहीं चाहिए। मन की बात सुनकर मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनकर प्रेरणा मिलती है। कार्य के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार होता है। हम जैसे लाखों युवाओं को मार्गदर्शन भी मिलता है।



















