जौनपुर : मरुधर एक्सप्रेस में बम रखे जाने की अफवाह से हलकान रही पुलिस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वाराणसी कैंट स्टेशन से जोधपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस में बम की सूचना पर बुधवार शाम आरपीएफ और जीआरपी परेशान रही। पहले बाबतपुर स्टेशन और बाद में जौनपुर स्टेशन में ट्रेन की सभी बोगियों को खंगाला गया।डायल-112 मुख्यालय से शाम को वाराणसी में लंका थाने के इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि मरुधर एक्सप्रेस संख्या 14853 में बम है। इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों को सूचना से अवगत कराते हुए रेलवे कंट्रोल को जानकारी दी।



















