जौनपुर : महाराष्ट्र निवासी दर्शनार्थी की ट्रेन में हुई मौत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
अयोध्या से दर्शन कर अपने घर महाराष्ट्र लौट रहे वृद्ध की रास्ते में हालत बिगड़ गई। स्थानीय स्टेशन पर जीआरपी के जवानों ने उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।महाराष्ट्र प्रांत के जेकी ग्राम थाना क्षेत्र के लक्ष्मी अपार्टमेंट बिल्डिंग लोकमान्य नगर निवासी गुलाब सिंह (71) पुत्र उखा राजपूत दर्शन करने के लिए अयोध्या आए थे।

















