जौनपुर : महा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से कुलपति ने किया चर्चा 

जौनपुर : महा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से कुलपति ने किया चर्चा 

# कुलपति सभागार में नव निर्वाचित शिक्षकों को किया सम्मानित 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रदेशीय विश्वविद्यालय महा शिक्षक संघ पुपुक्टा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कुलपति ने सम्मानित किया और इस दौरान उनसे शिक्षा गुणवत्ता को लेकर चर्चा पर किया।अभी हाल में हुए उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महा शिक्षक संघ के चुनाव में टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो हिमांशु सिंह उपाध्यक्ष पद पर व नागरिक पीजी कॉलेज जंघई के डॉ योगेश दीक्षित संयुक्त मंत्री पद पर विजय हासिल की। विश्वविद्यालय आगमन पर कुलपति सभागार में कुलपति से मुलाकात करने पहुंचे।
इस दौरान कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने उन्हें स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया और उनके निर्वाचन पर उन्हें बधाई भी दी। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय महा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से देश प्रदेश के स्तर पर उच्च शिक्षा को लेकर चर्चा परिचर्चा किया और कहा कि शिक्षक अपने विद्वत्ता से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण कड़ी होता है। लोग अपने अपने सुझाव भी समय-समय पर विश्वविद्यालय को देते रहें। जिससे छात्र और शिक्षकों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ विजय प्रताप सिंह, महामंत्री डा राहुल सिंह, प्रो एके चतुर्वेदी, डॉ पंकज गौतम, डॉ नरेंद्र देव पाठक, डॉ शैलेंद्र सिंह, डॉ नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ विपिन कुमार सिंह, प्रो अजय कुमार शुक्ला, डॉ अरविंद कुमार सिंह, डा धर्मेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
Previous articleगाजीपुर : सरकारी गेंहू की बोरी में निकले पत्थर, वजन पूरा माल अधूरा
Next articleजौनपुर : निकाय चुनाव के मद्देनजर अपना दल एस की रणनीति बैठक सम्पन्न 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?