जौनपुर : महिला उचक्कों ने महिला के गले से छीना चेन
# भाग रही पांच महिला उच्चकों में दो को नागरिकों ने दबोचा, तीन फरार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
शुक्रवार की दोपहर बाजार करने के लिए ऑटो पर सवार होकर नगर के जेसीज चौक पर पहुंची महिला की सोने की चैन छीनकर पांच महिला उचक्का भागने लगी पीड़ित महिला ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने दो महिला उचक्कों को धर दबोचा तीन महिला उचक्का मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने सोने की चेन बरामद करते हुए दोनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

















