जौनपुर : महिला मुकाबला में वाराणसी ने इलाहाबाद को शिकस्त देकर बनी विजेता
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के नार्मल मैदान में बुधवार को केराकत डेवलपमेंट एकेडमी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में महिला फुटबॉल मैच वाराणसी और इलाहाबाद के बीच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंची सखी बेल्फेयर सोसायटी की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता व विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत केराकत मीना साहू, जीवन ज्योति चिकित्सालय के डॉ उर्मिला गुप्ता, आरएसपीएल प्राइवेट लिमिटेड कौशल कुमार सिंह, यूपी सेल्स हेड, विश्वेन्द्र प्रताप सिंह, साहू घड़ी परिवार केराकत अविनाश साहू, बबलू साहू से खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला।पहले हाफ में वाराणसी की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल कर खेल में अपनी बढ़त बनाते हुए खेल के दूसरे हाफ में एक गोल कर अपनी जीत सुनिश्चित कर इलाहाबाद को 4-1 से हराकर महिला प्रतियोगिता की विजेता बनी। खेल में उम्दा प्रदर्शन करने वाली वाराणसी टीम की खिलाड़ी गुड़िया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उपस्थित महिला खिलाड़ी पूजा निषाद, व मनीषा निषाद को नगर चेयरमैन मीना साहू ने तेजस न्यूज स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मैच रेफरी श्वेता पटेल, खुशबू पटेल मनीषा यादव व शालिनी पाण्डेय रही। मैच का संचालन वीरेंद्र यादव व सुदर्शन यादव ने की। इस दौरान दर्शको के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते देखा गया। नार्मल मैदान में भारी संख्या में मैच देखने के लिए दर्शको भीड़ मैजूद रही। इस दौरान बताया कि 13 जनवरी को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच खैराबाद बनाम मुबारपुर के बीच खेला जायेगा।

# देश मे प्रतिभागियों की कमी नहीं है, जरूरत है सही मार्गदर्शन का- प्रीति गुप्ता
खेल में लड़कियों के खेलने से लैगिंग समानता को दर्शाने का प्रयास किया जाता है। लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे है गली मोहल्ले से खेलते खेलते ओलम्पिक तक पहुंचकर अपने जिले प्रदेश व देश का नाम रोशन करती है।लड़कियों के खेलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इसी का नतीजा है कि इस बार ओलम्पिक में महिला खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक लाने में कामियाब रहीं। हमारे देश के गली मोहल्ले में प्रतिभागियों की कमी नहीं है बस जरूर है तो उसे सही मार्गदर्शन की जरूरत है।


















