जौनपुर : महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा व जागरूकता अति आवश्यक- ललिता प्रदीप
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर की अध्यक्षता में (मिशन शक्ति फेज 4.0) विशेष अभियान यू ट्यूब सेशन के माध्यम से संपन्न हुआ।सर्वप्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल द्वारा स्वागत अभिभाषण हुआ और महिला सशक्तिकरण हेतु शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम में तकनीकी सहायता प्रदान करते हुए सहायक अध्यापक अवनीश कुमार एवं दुर्गेश जायसवाल संयुक्त रुप से कार्यक्रम को संचालित किया।

उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ललिता प्रदीप (अपर शिक्षा निदेशक बेसिक) ने महिला एवं बालिका सशक्तिकरण पर बल दिया।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने महिलाओं के चिकित्सा पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा ने महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उप जिलाधिकारी मछलीशहर ज्योति सिंह ने महिलाओं के संपत्ति संबंधी अधिकारों पर प्रकाश डाला। अन्य विशिष्ट अतिथि गण जूनियर वेट लिफ्टिंग नेशनल चैंपियन शिवांगी सिंह ने महिला सशक्तिकरण के लिए खेल के महत्व के बारे में बताया।


















