जौनपुर : महीनों बीत गए, नहीं हुआ चोरी का खुलासा
# दर्जनों हुई चोरियों से क्षेत्र में चर्चा का माहौल
गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
गौरा बाशाहपुर थाना क्षेत्र के रसुलपुर ओझैनिया में 24/25 सितंबर की मध्य रात चोरों ने चार घरों का ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाला। लाखों की चोरी का खुलासा करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।रसुलपुर ओझैनिया गांव निवासी के बाकेलाल राय के बंद मकान में पीछे के रास्ते से घुसकर चोरों ने छह कमरे का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात समेत क़ीमती समान पार कर दिया।

घटना के समय पूरा परिवार किसी रिश्तेदार के घर गया था। गांव के लोगों की सूचना पर बाकेलाल राय पहुंच कर घर का हाल देखा तो उनके होश उड़ गये। पीड़ित ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख का सामान चोर उठा ले गये। बगल में छोटेलाल के दरवाजे का ताला तोड़ कर तीन हजार नकद और जेवरात उठा ले गए। देवेन्द्र दत्त शर्मा के घर के सदस्य मुम्बई रहते है गांव वालो ने फोन से चोरी की सूचना दी। फोन पर उन्होने बताया कि दस हजार नकद चोर उठा ले गये।

अनिल राय के छत पर चढ़ कर सीढ़ी का ताला तोड़ा लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। जब कि 21/22 सितंबर की रात रामपुर बाजार में संदीप मोबाइल शाप एण्ड रिपेयरिंग सेन्टर और अवन्तीका क्लीनिक सेन्टर से तीस हजार नकद सहित तीन लाख का सामान उठा ले गये। 29/30 सितंबर की रात सोसापट्टी गांव से राम उजागिर उपाध्याय की पांच हॉर्स पावर की मोटर चोरी हुई। पुलिस की चोरों के प्रति उदासीनता के चलते उनका मनोबल काफी बढ़ चुका है। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। स्थानीय पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी। जिसके चलते क्षेत्र में घटनाओं को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
















