जौनपुर : माँ शारदा तिराहा के नाम से अब जाना जाएगा रोडवेज तिराहा
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 श्री माँ शारदा शक्तिपीठ “मैहर मंदिर जौनपुर” के संस्थापक बाबू राधेश्याम गुप्त जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रोडवेज स्थित नव-निर्मित तिराहे को माँ शारदा तिराहा के नामकरण के साथ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लोकार्पण किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, भू-राजस्व रजनीश राय, उप जिलाधिकारी सुश्री ज्योति सिंह, डा. पी.सी. विश्वकर्मा जी लोकार्पण में उपस्थित रहे। मंदिर के वरिष्ठ ट्रस्टी सत्य प्रकाश गुप्त एडवोकेट, हाईकोर्ट मुम्बई) एवं ट्रस्टी/प्रबंधक आशुतोष जायसवाल ने अतिथियों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। पुण्यतिथि पर एक विशाल भण्डारे आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में आम जन-मानस ने प्रसाद ग्रहण किया। सम्मानित जनों में सामाजिक और धार्मिक समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
रोहित जायसवाल, विजय जायसवाल, अजय जायसवाल, संजय जायसवाल, राजीव जायसवाल, रमाकान्त जायसवाल (कवि), सुशील जायसवाल, नितिन जायसवाल, विनीत जायसवाल, रोहित जायसवाल इत्यादि परिवार के सदस्यों की भागीदारी रही। ट्रस्टी-रविकान्त जायसवाल (कलाविद) ने सभी आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।