जौनपुर : सुख शांति एवं समृद्धि के प्रतीक हैं श्रीकृष्ण- प्रो. भास्कर

जौनपुर : सुख शांति एवं समृद्धि के प्रतीक हैं श्रीकृष्ण- प्रो. भास्कर

# पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                        वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय की महिला छात्रावासों में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। छात्राओं ने सजावट कर खूबसूरत झांकियां बनाई। मीराबाई छात्रावास में पूजा हवन का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर चीफ वार्डन डॉ रजनीश भास्कर ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमारे जीवन में प्रेम प्रेरणा और सरल जीवन जीने का प्रतीक है। हजारों साल पूर्व श्रीकृष्ण पैदा हुए थे परंतु द्वारकाधीश आज भी हमारे भक्ति और मुक्ति के प्रतीक बने हैं। श्रीकृष्ण जी के विचार अगर सारे संसार में फैला दिए जाएं और हम सब आत्मसात कर लें तो दुनिया में सारे उपद्रव और अराजकता बंद हो जाएगी। चारों तरफ पूरी दुनिया में शांति, सुख, समृद्धि और आनंदमय जीवन जीने का वातावरण बन जाएगा।
लक्ष्मीबाई छात्रावास की वार्डन डॉ जया शुक्ला तथा प्रधान योगेंद्र तिवारी, अनिल तिवारी उपस्थित थे। मीराबाई छात्रावास की वार्डन डॉक्टर झांसी मिश्रा के मार्गदर्शन में पूजा का आयोजन हुआ। इस पूजा में मीराबाई की छात्राएं समृद्धि वर्मा, प्रिया सिंह, रिया शर्मा, आंचल विश्वकर्मा, हर्षिता सिंह, अनुषा, प्रज्ञा, मोनिका, प्रियंका, रूपाली, शिखा, साक्षी आदि सभी छात्राओं ने मिलकर इस आयोजन का संचालन किया। इस झांकी में मिट्टी से गोवर्धन पर्वत, यमुना नदी, छप्पन भोग, गोकुल नगरी, कारावास आदि बहुत ही खूबसूरत चीजें बनाई तथा श्रीकृष्ण के मंदिर एवं पालकी बनाई जिसमें लड्डू गोपाल को सजाकर पूजा एवं हवन का आयोजन किया गया।
Previous articleजौनपुर : माँ शारदा तिराहा के नाम से अब जाना जाएगा रोडवेज तिराहा
Next articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने आयोजित किया मटकी फोड़ प्रतियोगिता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?