जौनपुर : मांगलिक कार्यक्रम में लगे आर्केस्ट्रा के दौरान अराजकतत्वों ने मचाया उत्पात
धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
क्षेत्र के करमही गांव के अनुसूचित बस्ती में एक व्यक्ति के यहां आयोजित बहुभोज कार्यक्रम में लगे आर्केस्टा के दौरान अज्ञात अराजकतत्वों ने उत्पात मचा दिया। घर के सदस्यों व रिश्तेदारों के साथ मारपीट किया। पुलिस आने की सूचना पर मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव के अनुसूचित बस्ती निवासी तुलसी राम के घर पर बहुभोज कार्यक्रम का आयोजन था।


















