जौनपुर : मानस समिति ने धूमधाम से मनाई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
कस्बे में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गुरुवार को तुलसी उद्यान में मानस समिति के सदस्यों ने तुलसीदास की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और उनके द्वारा रचित श्रीराम चरित मानस के दोहों, हनुमान चालीसा और सुंदर काण्ड का पाठ किया।गुरुवार को तुलसी उद्यान में मानस समिति के मंत्री रत्न अग्रहरि के नेतृत्व में तमाम सदस्य जुटे। सभी ने सबसे पहले गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


















