जौनपुर : मानीकलां में निकाली गई शोभायात्रा

जौनपुर : मानीकलां में निकाली गई शोभायात्रा

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ पर शनिवार को मानीकलां में युवा मित्र मंडली द्वारा केसरिया ध्वज के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। पूरे बाजार का भ्रमण करने पर सायं पांच बजे शोभायात्रा का समापन हुआ।

शोभायात्रा का शुभारंभ बजरंग नगर हनुमान मंदिर से हुआ। गगन भेदी नारों के साथ शोभायात्रा गांधी चबूतरा, श्रीराम जानकी मंदिर, सदर बाजार, डीह बाबा, रविदास चौक, एजेंसी चौराहा और अम्बेडकर चौक होते रामलीला मैदान में पहुंच कर संपन्न हुआ। शोभायात्रा में भास्कर तिवारी, अशोक कुमार, मुकेश गौंड़, चन्द्र शेखर तिवारी, सतीश, अमित तिवारी, महेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, विपिन चौरासिया आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
Previous articleआईये जानते हैं चैत्र नवरात्रि का आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व…
Next articleजौनपुर : पुलिस ने पांच अंतर्जनपदीय पशु चोरों को किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?