जौनपुर : मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में एक महिला की मौत, दर्जन भर घायल
सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार में मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में घायल महिला की मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।पुलिस के अनुसार, सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार निवासी रामजियावन गुप्ता और पुल्लु गुप्ता के बीच मामूली बाद को लेकर आपस में मंगलवार सुबह मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए थे। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां भेजा गया।

पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।वहीं रात में एक बजे इस घटना में घायल शशि देवी (42) पत्नी रामजियावन गुप्ता की हालत खराब होने लगी तो सीएचसी से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

















