जौनपुर : मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
क्षेत्र के ढंढवारा कला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चले लाठी डंडे से दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


















