जौनपुर : मारपीट में गम्भीर रूप से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर : मारपीट में गम्भीर रूप से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

# हत्यारोपित पांच अभियुक्तों को मुंगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के सराय रैचन्दा गांव में विद्युत तार फैलाने को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल समर बहादुर की उपचार के दौरान मौत के पश्चात मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने नामजद पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बीते 26 जुलाई को सराय रैचंदा निवासी समर बहादुर (70) अपने खेत की सिंचाई के लिए समरसेबुल चलाने के लिए तार खींच रहे थे तभी पड़ोस के गंगा प्रसाद, अरविंद सहित तीन अन्य लोगो ने लाठी डंडों से मारने लगे जिससे समर बहादुर गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान 11वें दिन शुक्रवार की समर बहादुर की मौत हो गई। जिससे आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सतहरिया पुलिस चौकी के सामने शव रखकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश में जुट गई।शनिवार की भोर में मुखबिर खास की सूचना पर चौकी प्रभारी सतहरिया अजय प्रकाश पाण्डेय ने दल-बल के साथ दबिश देकर आरोपी गंगाराम, अरुण, मंगल, अरविंद व नन्हे को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : हाई-वे किनारे पांच गायों को मरणासन्न छोड़कर भागे गो-तस्कर, तीन की मौत
Next articleजौनपुर : विक्षिप्त अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?