जौनपुर : मारपीट में वृद्ध समेत दो लोग घायल

जौनपुर : मारपीट में वृद्ध समेत दो लोग घायल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नग से सटे ठकठौलिया गांव निवासी राम दुलार (70) पुत्र स्व झिंगई को जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं नगर के जेसीज चौक पर राहगीरों से गाली गलौज कर रहे आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र डीह कैथौली गांव निवासी युवक अजय कुमार यादव (21) पुत्र लालचंद यादव को स्थानीय ने पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : रेल टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : रामपुर कटाहित से आवारा पशुओं को पहुंचाया सहनी गौशाला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?