जौनपुर : मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
क्षेत्र के उसरहटा गांव स्थित मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली के साथ छात्र अपने हाथों से बने पोस्टर लेकर निकले। पोस्टर पर मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी चित्र और संकेत अंकित थे।



















