जौनपुर : मिशन शक्ति की टीम को कुलपति ने किया सम्मानित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मिशन शक्ति की टीम को बुधवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने सम्मानित किया। प्रो. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय मिशन शक्ति की महिला टीम बहुत ऊर्जावान है। लगातार शासन से जो भी कार्यक्रम आ रहे हैं उसका क्रियान्वयन पूर्ण रूप से किया जा रहा है। अभी तक मिशन शक्ति के द्वारा जो भी कार्यक्रम हुए हैं उनका भव्य आयोजन रहा है।

















