जौनपुर : मृत पशुओं की कब्रगाह न बनने दिया जाए रामलीला मैदान को
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान को मृत पशुओं की कब्रगाह बनने से रोकने के लिए रामलीला समिति के अध्यक्ष राम नरायन अग्रहरि व रामलीला समिति के मंत्री अनिल अग्रहरि ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी से लिखित शिकायत की है। कहा कि यह मैदान लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुडा़ हुआ है। जिस पर आज सैकड़ों वर्षों से विजयादशमी का मेला लगता है और रामलीला का मंचन भी किया जाता है।

















