जौनपुर : मेडिकल मुआयना करने वाले चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

जौनपुर : मेडिकल मुआयना करने वाले चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 नगर के पश्चिमी कौड़िया मोहल्ले में मंगलवार की सुबह चाकूबाजी में घायल युवक के मेडिकल मुआयना को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मुआयना करने वाले चिकित्सक की भूमिका पर उंगली उठाई है। ऐसे में चिकित्साधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने सीएमओ को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने के अपील की है।

बता दें कि बीते मंगलवार को सिगरेट का पैसा मांगने पर दो की संख्या में मनबढ़ युवकों ने चाकूबाजी की थी। घटना में दुकानदार के गर्दन व चेहरे पर गम्भीर घाव हुए थे। हालत गंभीर हो गई थी। मौके पर जुटे स्थानीय लोग युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार और मेडिकल मुआयना किया था। बाद में युवक को रेफर कर दिया गया जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि घायल युवक के उपचार और मेडिकल मुआयना से लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि चिकित्सक ने ज़ख्म को काफी हल्के में दिखाया। जिसकी शिकायत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी से की गई।

मामले में डॉ. रफीक फारूकी ने बताया कि मेडिकल मुआयना को लेकर लोगों में असंतोष था। लोगों का आरोप था कि डॉ. जमालुद्दीन खान ने सही तरीके से अपनी भूमिका का निर्वहन नहीं किया। इस वजह से अस्पताल की छवि धूमिल हुई और असहज स्थिति पैदा हुई। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की अपील की गई है।
Previous articleजौनपुर : ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Next articleजौनपुर : बीमा कंपनियों को उसके अपने वकील ही लगा रहे हैं चूना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?