जौनपुर : मेहरावां ने मानीकलां को सात विकेट से दी मात
# सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज के मैदान पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मैच का आयोजन
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को ब्लाक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच क्षेत्र के तालीमाबाद सबरहद स्थित सर सैय्यद अहमद इंटर कॉलेज के मैदान पर खेला गया। जिसमें न्याय पंचायत मेहरावां की टीम ने मानीकला को सात विकेट से पराजित कर दिया।

सात छक्के की मदद से सर्वाधिक 55 रन बनाने लाले शिक्षक प्रकाश को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए न्याय पंचायत वार हुए क्रिकेट मैच में मानीकलां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में मानीकलां की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 89 रन का लक्ष्य रखा। बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दिनेश ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। जवाब में मेहरावां की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर यह मैच जीत लिया। मेहरावां की तरफ से प्रकाश ने सात छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच प्रकाश रहे। जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिनेश को दिया गया।



















