जौनपुर : मोदी सरकार के सपनों को करना है साकार- भुवनेश्वर

जौनपुर : मोदी सरकार के सपनों को करना है साकार- भुवनेश्वर

# 42वें स्थापना दिवस पर बीजेपी नगर उपाध्यक्ष ने फहराया पार्टी का झंडा

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                   भारतीय जनता पार्टी अपना 42वां स्थापना दिवस देशभर में पूरे उत्साह के साथ मना रही है। इस अवसर पर हर राज्य व जिले में पार्टी मुख्यालय पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा के झंडे फहराए जा रहे हैं। तो वहीं बीजेपी के 42वां स्थापना दिवस के अवसर पर शाहगंज नगर के शाहपंजा मोहल्ला निवासी भाजपा नगर उपाध्यक्ष भुवनेश्वर मोदनवाल ने अपनें आवास पर बीजेपी पार्टी का झंडा फहराया।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल मोदनवाल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मिठाईयाँ बांटी। बीजेपी नगर उपाध्यक्ष भुवनेश्वर मोदनवाल ने कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदीजी के नेतृत्व ने पिछले 8 वर्षों में शासन की एक नई परिभाषा दी है जैसे गुड गवर्नेंस इज आल्सो गुड पॉलिटिक्स, विकास का काम हुआ और ये सफलता हमारे बीजेपी कार्यकर्ता के कारण हुए हैं। हम सभी बीजेपी कार्यकर्ता एक जुट होकर मोदी सरकार की सपनों को साकार करना हैं ।
Previous articleजौनपुर : एण्टी रोमियो टीम ने दो मनचलों को दबोचा
Next articleजौनपुर : मवेशी लदी स्कार्पियो पलटी, तस्कर फरार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?