जौनपुर : मोबाइल की दुकान से 70 हजार के सामान की चोरी
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
कस्बा के गोला बाजार में शुक्रवार की रात्रि एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत 70 हजार का सामान पार कर दिया। शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच पड़ताल की। भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी है।

















