जौनपुर : यातायात नियम के उल्लंघन में फंसे खेतासराय ईओ
# बिना हेलमेट लगाए बाइक से पॉलिथीन अभियान चलाने का तस्वीर आई सामने
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पॉलीथीन के खिलाफ़ अभियान चला रहे ईओ रविंद्र प्रताप सिंह खुद यातायात नियम के उल्लंघन में फंस गए हैं। कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट लगाए उनकी तस्वीर सार्वजनिक हो रही है। यूज़र पूछ रहे है प्लास्टिक के खिलाफ़ अभियान में ईओ जुर्माना ठोक रहे है, यूपी ट्रैफिक पुलिस भी इन पर यातायात नियम के अनुपालन न करने पर कार्रवाई कब करेगी ?
दरअसल खेतासराय क़स्बे के नवागत अधिशासी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह पॉलीथिन के खिलाफ़ अभियान अपने कर्मचारियों के साथ चेकिंग लभगभ हर दिन चला रहे हैं बीते शुक्रवार की शाम मेन रोड पर एक दुकान की चेकिंग के दौरान उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है जिस में श्री सिंह अपने एक कर्मी के साथ टू व्हीलर से आये लेकिन उन्होंने यातायात नियम की धज्जियां उड़ाते हुए हेलमेट नहीं पहना।
ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर ट्वीटर यूज़र सवाल खड़े कर रहे हैं, क्या ईओ यातायात नियम से ऊपर है? अब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने से नगर पंचायत में हड़कम्प मचा हुआ है। अब देखने वाली बात है परिवहन विभाग उक्त अधिकारी पर कौन सा एक्शन लेते हैं, या अफ़सर सिर्फ़ लोगों पर क़ानून थोपने के लिए होते हैं।