जौनपुर : यूपी के विकास के लिए योगी सरकार बहुत ज़रूरी- सीमा द्विवेदी
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र के ओइना गांव में शनिवार को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह के पक्ष में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा दोबारा से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इसलिए शाहगंज के विकास के लिए पार्टी समर्थित प्रतिनिधि होना चाहिए।



















