जौनपुर : योगेश के चयन से क्षेत्र में हर्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता

जौनपुर : योगेश के चयन से क्षेत्र में हर्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव स्थित भवनाथपुर ग्राम सभा के डॉ योगेश कुमार का चयन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है।विदित हो कि योगेश ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉ. दयाशंकर पांडेय की देख-रेख में पीएचडी पूरा किया है।

योगेश के पिता हरीनाथ प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं तथा माता संतारा देवी एक कुशल गृहणी हैं। योगेश ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय माता- पिता एवं गुरुओं को दिया। योगेश के इस उपलब्धि पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, मो. असलम, मो. सलीम, विनय वर्मा, प्रेम प्रकाश, प्रवक्ता अशोक कुमार, संतोष चौहान, प्रेम प्रकाश यादव, चंदन सेठ, सुशील मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, संदीप कुमार, कुलदीप कुमार एवं अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दिया।
Previous articleजौनपुर : गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : विद्युत उपकेन्द्र नईगंज से सम्बन्धित क्षेत्रों की आपूर्ति रहेगी बाधित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?