जौनपुर : योग के साथ दिनचर्या को भी करें ठीक- कुलसचिव
# चौथे दिन मुक्तांगन परिसर में हुआ योगाभ्यास
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन परिसर में खेलकूद परिषद, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स रेंजर एवं मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अमृत योग सप्ताह के चौथे दिन कुलसचिव समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में यह कार्यक्रम चल रहा है।

इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग की आवश्यकता पड़ती है। हम अपनी दिनचर्या को नियमित रखकर भी रोग से बच सकते हैं, इसलिए शासन की ओर से सबको एक सप्ताह इसमें भाग लेने के लिए योजना बनाई गई है। इस अवसर पर आर्ट आफ लिविंग बेंगलूरू के योग प्रशिक्षक ई. अंकुशजी ने कहा कि योग अभ्यास के द्वारा लोगों को प्रकृति से जोड़ना मुख्य उद्देश्य है। योग मन और तन दोनों नियंत्रण में रहता है। योग के समग्र फायदों को लोगों तक पहुंचाना मेरी संस्था का उद्देश्य है। इससे पूरे विश्व भर में बीमारियों की दर को घट रही है। उन्होंने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, शवासन और योगनिद्रा का अभ्यास कराया।


















