जौनपुर : योग को अपनाएं, निरोगी काया पाएं- विद्यार्थी
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
पूरे विश्व में आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 13 जून से 21 जून तक चलने वाले 9 दिवसीय अमृत योग शिविर में तीसरे दिन, शाहगंज के संगतजी में स्थित उत्सव वाटिका के प्रांगण में सोंधी ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह विद्यार्थी, ओम प्रकाश जायसवाल और कार्यक्रम के संयोजक अनिल मोदनवाल के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया गया।

आज का योगाभ्यास पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी योगी वीरेंद्र यादव “वीरू” के द्वारा भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, उज्जायी, शीतली, भ्रामरी, प्रणव आदि प्राणायाम का बखूबी अभ्यास योग साधकों एवं साधिकाओं को कराया गया, साथ ही साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर किए जाने वाले प्रोटोकाल के तहत आसन आयामों का भी अभ्यास किया गया योग गुरु के द्वारा बताया गया कि किस प्रकार हम अपनी जीवन शैली में योगा के द्वारा परिवर्तन लाकर अपने खान-पान को ठीक रखकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। अपने समाज को भी स्वस्थ रहने की प्रेरणा दे सकते हैं। योग के माध्यम से शारीरिक सुख के साथ साथ मानसिक और आध्यात्मिक लाभ की भी प्राप्ति होती है।


















