जौनपुर : रक्तदान मानव सेवा का सबसे बेहतरीन जरिया है- जाकिर हुसैन

जौनपुर : रक्तदान मानव सेवा का सबसे बेहतरीन जरिया है- जाकिर हुसैन

# अनीता ब्लड बैंक में अल फलाह फ्रंट ब्लड डोनेशन ग्रुप के 22 लोगों ने किया रक्तदान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                    नगर के अक्खनसराय स्थित अनीता हॉस्पिटल ब्लड बैंक में मंगलवार को अल फलाह फ्रंट ब्लड डोनेशन ग्रुप द्वारा रक्तदान विषय पर संगोष्ठी और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 22 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम में रक्तदाताओं ब्लड बैंक के डायरेक्टर डॉ अभिषेक रावत द्वारा सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में अल फलाह फ्रंट ब्लड डोनेशन ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष जाकिर हुसैन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बेहतरीन जरिया है और इसकी मदद से लोगों की जान बचाकर पुण्य कमाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि डॉ तारिक शेख ने कहा कि रक्तदान को लेकर भ्रांतियां पूरी तरह गलत हैं और इससे इंसान सेहतमंद होता है । बहुत सारी बीमारियां होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। संगोष्ठी का संचालन ब्लड बैंक के निदेशक डॉ अभिषेक रावत ने किया
संगोष्ठी के बाद ब्लड बैंक के सीनियर टेक्नीशियन तैय्यब की देखरेख में 22 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान फैसल प्रधान, नासिर, अजीम पठान, इस्माइल, डॉ उजैर, आतिफ, डॉ अजीम आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : अबूझ कारणों से लगी आग में दो रिहायशी छप्पर जलकर खाक
Next articleजौनपुर : अग्रहरि समाज ने चलाया पौधरोपण अभियान, रोपे 101 पौधे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?