34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : राजदेई सिंह महिला महाविद्यालय में ध्वजारोहण कर शहीदों को किया गया याद

जौनपुर : राजदेई सिंह महिला महाविद्यालय में ध्वजारोहण कर शहीदों को किया गया याद

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                     सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करते हुए ताखा पश्चिम स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले राजदेई सिंह महिला महाविद्यालय में सादगी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के पश्चात् अपने सम्बोधन में उपस्थित कालेज के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है मगर हमें किसी के अधिकारों का हनन करके अपने अधिकार की बात नहीं करनी चाहिए।
आजादी के दीवानों ने कितनी कठिनाइयों का सामना करने के पश्चात् यह आजादी प्राप्त की है हमें उनके बलिदान को याद करते हुए इस आजादी के दीपक को हमेशा जलाए रखना है। आज से 75 वर्ष पहले जो आजादी हमें हमारे महापुरुषों ने हमें उपहार स्वरूप दी है उस उपहार की हिफाजत करना उसकी रक्षा करना हमारा दायित्व बनता है, हमें अपने दायित्व का सही से निर्वहन करना चाहिए।
हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हमें देश ने क्या दिया बल्कि हमें यह सोचना चाहिए कि देश को क्या हम दे रहे हैं, जब हमारे अंदर यह भावना आ जाएगी उसी दिन हम देश हित की बात करने लगेगें। हमारी यही सोच हमारे उन वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमें आज आजादी के इस पावन पर्व पर एक और संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन के उन यादगार दिनों को और यादगार बनाने के लिए एक फलदार या छायादार वृक्ष अवश्य लगाएगे और पूरी लगन के साथ उसकी देखभाल करेगें। पर्यावरण को बचाएंगे तभी हम भी बचेंगे इसके लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक वृक्ष लाएंगे जाए और उनकी देखभाल की जाए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रबंधक ने कहा कि हमें अपने आचरण से अपने विद्यार्थियों में एक अच्छे नागरिक का गुण विकसित करना चाहिए क्योंकि विद्यार्थी वही सीखता है जो हम सिखाते हैं इसलिए जरूरी है कि हमें अपने आचरण में सौम्यता, शिष्टाचार लाना चाहिए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37109203
Total Visitors
631
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This