जौनपुर : राज्यसभा सांसद के ससुर का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग
सुजानगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के अचकारी गांव में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के ससुर जगदीश द्विवेदी का निधन गुरुवार की शाम वाराणसी में हो गया था। उन्हें हृदय संबंधित बीमारी थी। गुरुवार को रात में शव अचकारी गांव लाया गया। शुक्रवार सुबह अंतिम दर्शन करने को लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।


















