जौनपुर : स्कूल के कमरे में फाँसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के ताहिरपुर गाँव स्थित एक स्कूल के क्लास रूम में शुक्रवार को सबेरे पड़ोस के गाँव के एक युवक का शव फाँसी के फंदे से लटकता मिलने से वहाँ हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ताहिरपुर गाँव स्थित सर्वोदय इंटर कालेज महुअरिया में सबेरे स्कूल पहुँचे बच्चों ने एक क्लास रुम की छत से नायलन की रस्सी के सहारे लटकती एक युवक की लाश देखी तो शोर मचाते हुए भागने लगे। आस पास के लोगों ने मौके पर पहुँच कर युवक की शिनाख्त बगल के गाँव राम सहाय पट्टी निवासी होम गार्ड कल्पनात गौतम के बेटे शुभम उर्फ बल्ला (25) के रूप में की। बेंच पर चढ़कर वह झूला था उसके बगल ही जमीन पर एक जोड़ी लेडीज चप्पल पड़ा था।सूचना पर परिजन भी रोते कल्पते मौके पर पहुंच गए। चौकीदार ने थाने पर सूचना दी तो कोबरा टीम व दरोगा विजय शंकर यादव मय फोर्स मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गए।


















