जौनपुर : राज्य स्तरीय अंडर-19 टूर्नामेंट में सेंट जेवियर्स शाहगंज ने लहराया परचम

जौनपुर : राज्य स्तरीय अंडर-19 टूर्नामेंट में सेंट जेवियर्स शाहगंज ने लहराया परचम

# नासिक में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 टूर्नामेंट में हासिल किया द्वितीय स्थान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
           महाराष्ट्र प्रांत के नासिक में राज्य स्तरीय अंडर-19 टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें नगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों में शुमार सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जहां छात्रों को ट्राफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट के समापन के उपरांत विद्यालय पहुंचे छात्रों का विद्यालय के डायरेक्टर हिमांशु झा एंव प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने भव्य स्वागत किया। डायरेक्टर श्री झा एंव प्रधानाचार्य श्री सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि छात्रों की सफलता ने सेंट जेवियर्स शाहगंज के मान-सम्मान में चार चांद लगा दिया है। विद्यालय परिवार सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
Previous articleजौनपुर : स्वैच्छिक शौर्य रक्तदान आयोजन समिति के सदस्यों को किया गया सम्मानित
Next articleजौनपुर : बगैर पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों पर होगी कार्रवाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?