जौनपुर : रामनवमी पर संगत जी मंदिर में उमड़ा भक्तों का रेला
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर शाहपंजा स्थित संगत जी मंदिर में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। इस मौके पर मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर में सुबह से ही घंटे गूंजने लगे और भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने शक्ति स्वरूपा देवी के दर्शन किए और नारियल चुनरी चढ़ाकर मुरादें मांगी। लोगों ने नौ कन्याओं को भोजन भी कराया और सबके कल्याण की कामना की।


















