जौनपुर : राशन, पेंशन एवं मनरेगा पर महिला चेतना समिति ने की जन-सुनवाई

जौनपुर : राशन, पेंशन एवं मनरेगा पर महिला चेतना समिति ने की जन-सुनवाई

# विभिन्न गांवों से आई 50 महिलाओं ने रखी समस्याएं

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
                 ब्लॉक परिसर में बुधवार को महिला चेतना समिति व सहयोग लोक चेतना समिति केराकत के तत्वाधान में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणा गीत से हुआ। तत्पश्चात विभिन्न गावों से आये 50 से अधिक महिला पुरुषों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी।महिला चेतना समिति के ब्लाक संयोजक अनिल कुमार ने कार्यक्रम के विषय और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।तत्पश्चात जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू हुआ।
मनरेगा में काम न मिलने पर महुली की अमरावती, आवेदन के बाद भी काम न मिलने पर, घुड़दौड़ के राकेश, गोबरा के रामजीत, कार्य स्थल पर बुनियादी सुविधाओं के न होने पर सोनी सोहनी, मेठ की समस्या पर किरन, पेंशन पर सूखा, धर्मा, रविता, बाबूलाल व खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत राशन की समस्या पर घटतौली पर पूनम उदयचंद्रपुर, आशा देवराई से अपने पंचायत में आ रही समस्याओं को रखा। दिव्यांग बाबूलाल ने बताया कि दिव्यांग है न पेंशन मिल रहा और न राशन कॉर्ड बना है। समस्याओं की सुनवाई खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव, मनरेगा विभाग से संजय आजाद ए.पी.ओ ने किया। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन लोक समिति संयोजक अनिल कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कृष्ण कान्त यादव (खंड विकास अधिकारी), संजय आजाद (ए.पी.ओ), जैस यादव (ए.डी.ओ पंचायत), धनपत नारायण जेई व लोक चेतना समिति से ज्योति, दीपमाला, सरिता, शीला, ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवराई, बरईछ, रामगढ़, सोहनी, उदयचंद्रपुर, गोबरा, बराई, गुलरा, महुली, घुड़दौड़, जमुआ, भैंसा, उमरवार बंमबावन, नाऊपुर से राशन, पेंशन और मनरेगा से प्रभावित लगभग सैकड़ों लोग महिला पुरूषों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में आये हुए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन लोक चेतना समिति शीला दिया गया।
Previous articleजौनपुर : विकास खण्डों में मनाया गया सुशासन दिवस
Next articleजौनपुर : यूथ फेस्टिवल के बाबत कुलपति ने की बिंदुवार समीक्षा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?