जौनपुर : राष्ट्रीय पासी विकास संघ का होली मिलन समारोह आयोजित
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 नगर में सोमवार को राष्ट्रीय पासी विकास संघ (रजिस्टर्ड) के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मौजूद पासी समाज के सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी और अबीर गुलाल लगाया।
अक्खन सराय स्थित अनीता हॉस्पिटल लेप्रोस्कोपिक सेंटर में सोमवार को राष्ट्रीय पासी विकास संघ (रजिस्टर्ड) के होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत आयोजक डॉ अभिषेक रावत ने महाराजा बिजली पासी और वीरांगना उदा देवी पासी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में पूरे तहसील क्षेत्र से आए पासी समाज के सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और अबीर गुलाल लगाया।
इस कार्यक्रम का संचालन अवधेश पासी द्वारा एवं आयोजन डॉक्टर अभिषेक रावत एमएस जनरल सर्जन द्वारा किया गया। संयोजक के रूप में नरेंद्र पासी, उपेंद्र पासी, लाल बहादुर सरोज, लालजी सरोज, ननकू पासी, डॉ राधे सरोज समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।