31.7 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

जौनपुर : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में शाहगंज के आदर्श ने लहराया परचम 

जौनपुर : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में शाहगंज के आदर्श ने लहराया परचम 

शाहगंज। 
राजकुमार अश्क 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र अंतर्गत पखनपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय के आदर्श ने राष्ट्रीय खोज परीक्षा में पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल करके अपने विद्यालय के साथ-साथ अपने जिले का भी नाम रोशन किया। उसी विद्यालय के अनूप ने जिले में 34वीं रैंक हासिल किया। बच्चों को उनकी इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संस्था मदर निसा फाउंडेशन के संयोजक फैजा़न अहमद ने बच्चों को सम्मानित किया।फैजा़न अहमद ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य है। आज हमें इस बात पर अधिक जोर देने की आवश्यकता है कि हर बच्चा शिक्षित हो, उसे शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहना पड़े।
 विद्यालय के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने बच्चों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक अध्यापक को उस समय सबसे अधिक खुशी मिलती है जब उसका छात्र समाज में नाम रोशन करता है और जीवन पथ पर आगे बढ़ता है। इस अवसर पर बीएसए  अमरजीत जायसवाल के साथ प्रधानाचार्य गुफरान अहमद एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित होकर सफल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अपना आशीर्वाद दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37171698
Total Visitors
577
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तीन साल पुराने फर्जी मुकदमे में सजा हुई : धनंजय सिंह

तीन साल पुराने फर्जी मुकदमे में सजा हुई : धनंजय सिंह # मेरी पत्नी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़...

More Articles Like This