जौनपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने नगर में किया पथ संचलन

जौनपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने नगर में किया पथ संचलन

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                नगर में हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार देर शाम को खाकी पैंट, काली टोपी, सफेद शर्ट व हाथों में लाठी लिए गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। जो आदर्श बाल विद्या मंदिर से निकल कर जंघई राेड, स्टेशन रोड, चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, नईगंज, अंजही व कटरा से होते हुए पुन: उद्गम स्थान पर पहुंच कर समाप्त हुआ।
स्वयंसेवक हाथों में लाठी लेकर शक्ति का प्रर्दशन किया। स्वयंसेवक हिन्दू धर्म के प्रतीक में धर्म पताका लेकर चल रहे थे। विभिन्न जगहों पर नगर के लोगों ने पुष्प की वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन के माध्यम से अखण्ड भारत को अक्षुण्य बनाएं रखने के लिए तथा हिन्दू संस्कृति की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा राष्ट्रीय चरित्र का पाठ पढ़ाया। बताया कि देश धर्म सबसे बड़ा धर्म है। नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू, विहिप जिला मंत्री विशंभर दूबे, नगर कार्यवाह शिवकुमार लल्ला, खंड कार्यवाह आर के शर्मा, व्यवस्था प्रमुख राजेश माली, दीपक शर्मा, श्याम बाबू, आलोक जी व जितेन्द्र आदि थे।
Previous articleजौनपुर : किशोर ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
Next articleजौनपुर : महिला से छिनैती की सूचना पर हलकान रही पुलिस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?