जौनपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
कस्बे में गुरुवार की रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और अतिथियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

गुरुवार को कस्बे के शाहपंजा स्थित उत्सव वाटिका में आयोजित होली मिलन समारोह देर रात तक चला। कार्यक्रम में संघ से जुड़े पदाधिकारी, स्वयंसेवक, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया। शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्वी उत्तर क्षेत्र के गोसेवा प्रमुख बांकेलाल यादव, अध्यक्षता कर रही डॉ प्रतिभा आर्या और नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।



















