जौनपुर : राष्ट्र निर्माता अवार्ड से 21 शिक्षक हुए सम्मानित

जौनपुर : राष्ट्र निर्माता अवार्ड से 21 शिक्षक हुए सम्मानित

# मदर निसा फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ आयोजन

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                कस्बे में सोमवार को शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। मदर निसा फाउंडेशन ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया और 21 अध्यापकों को राष्ट्र निर्माता अवार्ड से सम्मानित किया।मदर निसा फाउंडेशन के संयोजक फैजान अहमद ने बताया कि शिक्षक सम्मान समारोह में सोंधी ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों में कार्यरत 21 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया क्योंकि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ देवी प्रसाद पुष्पजीवी ने कहा कि शिक्षक ही पत्थर रूपी विद्यार्थी को तराश कर हीरा बनाता है। मुख्य अतिथि रहे सेवानिवृत्त शिक्षक खालिद सर ने कहा कि शिष्य की हर कमी को दूर कर उसे अच्छा इंसान बनने में हरसंभव मदद करने वाला ही एक सच्चा शिक्षक होता है। संयोजक फैजान अहमद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मोहम्मद सहाबुद्दीन, बेलाल अहमद, नेहाल अंसारी, मोहम्मद जावेद, ज़ेया अनवर, रविशंकर वर्मा, राजकुमार अश्क, जावेद अख्तर, अरशद अंसारी, सलीम राइन, जमील अहमद, लाल बहादुर यादव, सलीम खान, बालयोगी करण, डॉ काशिफ, सूफियान अंसारी, चंद्रभान चौहान आदि संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : पत्थर रुपी बच्चों को तराश कर शिक्षक बनाता है हीरा- शैलबाला श्रीवास्तव
Next articleग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?