जौनपुर : रासेयो एंव रोवर्स रेंजर्स ने संयुक्त रूप से निकाली मतदाता जागरूकता रैली
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
कस्बा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की रेंजर्स ईकाई तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की ईकाई द्वारा रविवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान मतदाता जागरूकता के लिए क्विज, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई।रविवार को निकाली गई रैली में भादी ग्रामसभा और कोरवलिया गांव के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

रैली निकालने से पहले महाविद्यालय की रेंजर्स प्रभारी डॉ. पूजा गुप्ता एवं एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. रमेश चंद्र ने शिविरार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई। रेंजर्स शिविर के चौथे दिन की शुरुआत ध्वज शिष्टाचार से होने के बाद क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। मतदाता जागरूकता विषय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में रुपाली को प्रथम स्थान एवं प्रिया सोनकर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जल संरक्षण पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि चौरसिया प्रथम एवं हिमांशी द्वितीय स्थान पर रही जबकि क्विज प्रतियोगिता में प्रियांशी चौरसिया प्रथम एवं कुमकुम यादव द्वितीय स्थान पर रही।



















