जौनपुर : रुपहले पर्दे के मेकअप मैन ने अपने जन्मदिवस पर किया पौधारोपण
# तहलका 24×7 की मुहिम “सांसे हो रही है कम आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम” को दिया गति
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
पर्यावरण संरक्षण एंव उसके संतुलन के लिए तहलका 24×7 की हृदयस्पर्शी मुहिम “सांसे हो रही है कम आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम” से प्रभावित होकर लोगों ने लाखों पौधरोपण किया है और अपने जीवन में आने वाले प्रत्येक खुशियों का साक्षी प्रकृति को बनाया है। इस मुहिम से गत तीन वर्षों से प्रेरित होकर फिल्म जगत के जाने-माने मेकअप मैन समसुद्दीन उर्फ सैम ने अपने जन्मदिन के अवसर अपने पैत्रिक आवास ताखा पूरब में पौधरोपण कर तहलका 24×7 की मुहिम को गति दी और लोगों को जागरूक करते हुए मुहिम को गतिमान करने की अपील की।


















