जौनपुर : रेंजर्स दीक्षा संस्कार के साथ सम्पन्न हुआ पंच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में पाँच दिवसों से संचालित हो रहे रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन रेंजर्स दीक्षा संस्कार के साथ सम्पन्न हुआ। पाँचवे दिन के प्रथम सत्र में प्रवेश तथा निपुण कोर्स के सभी टोलियों ने टेंट लगाकर सजावट किया जिसमें गुलाब टोली, सावित्रीबाई फुले टोली तथा लक्ष्मीबाई टोली के टेंट की सभी ने सराहना की।




















