जौनपुर : रोडवेज बस की चपेट में आने से कार सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, दो घायल

जौनपुर : रोडवेज बस की चपेट में आने से कार सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, दो घायल

# कार सवार जा रहे थे आजमगढ़ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जौनपुर- आजमगढ़ बाईपास मार्ग पर गौरा डिहवा गांव के समीप बुधवार की शाम उस समय अफरा तफरी और चीख-पुकार मच गई जब तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस की चपेट में एक कार आ गयी। इस वीभत्स हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के दो सदस्य घायल हो गए हैं। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार सड़क से उछलकर डिवाइडर पर जा गिरी घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार में सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव के रहने वाले सुरेंद्र मिश्रा 62 वर्ष पुत्र राम प्यारे मिश्र अपनी पत्नी मीरा 60 वर्ष बेटे कुश 26 वर्ष और साले की पत्नी अर्चना उपाध्याय 55 वर्ष पत्नी स्व. प्रमोद उपाध्याय निवासी बक्शा के साथ कार से आजमगढ़ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे कि तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय लोगो के अनुसार जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की वजह से बैरियर लगा होने के कारण वह अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन पर गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ आ रही तेज रफ्तार सिविल लाइन डिपो की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते देख मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए लोगों ने किसी तरह से कार से सभी को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई थी।

घटना में गाड़ी चला रहे सुरेंद्र मिश्र और पीछे की सीट पर दाहिने तरफ बैठी उनकी पत्नी मीरा मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी साइड में आगे की सीट पर बैठे कुश मिश्रा और मामी अर्चना उपाध्याय बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अवध नाथ यादव और चौकी प्रभारी आशीष कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : पोती के जन्मदिवस पर दादा ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल व मिष्ठान
Next articleसुल्तानपुर : श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना सौभाग्य की बात- सुबोध जी महाराज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?